4.शब्दों के अर्थ सारे के सारे
शब्दों के अर्थ सारे के सारे बदल गए,
क्या हुआ कुछ दोस्त हमारे बदल गए।।
तबसे किसी की हमको जरूरत नहीं रही,
जब से हमारे अपने सहारे बदल गए।।
हम कोसते रहे थे मौसम को आजतक,
देखा नजर मिला के नजारे बदल गए।।
कैसे कहें कि चाहने उनको लगे हैं हम,
नजरें मिलीं तो अपने इशारे बदल गए।।
शब्दों के अर्थ सारे के सारे बदल गए,
क्या हुआ कुछ दोस्त हमारे बदल गए।।
तबसे किसी की हमको जरूरत नहीं रही,
जब से हमारे अपने सहारे बदल गए।।
हम कोसते रहे थे मौसम को आजतक,
देखा नजर मिला के नजारे बदल गए।।
कैसे कहें कि चाहने उनको लगे हैं हम,
नजरें मिलीं तो अपने इशारे बदल गए।।
ये कल की बात है कि सितारे बुलंद थे,
वो क्या गए नसीब के तारे बदल गए।।
कश्ती निभा रही है वही साथ पुराना,
ये कौन मान लेगा किनारे बदल गए।।
जब तय किया कि धारा के विपरीत चलेंगे,
देखा जो "पथिक" वक्त के धारे बदल गए।।
ये कल की बात है कि सितारे बुलंद थे,
वो क्या गए नसीब के तारे बदल गए।।
कश्ती निभा रही है वही साथ पुराना,
ये कौन मान लेगा किनारे बदल गए।।
जब तय किया कि धारा के विपरीत चलेंगे,
देखा जो "पथिक" वक्त के धारे बदल गए।।
Comments
Post a Comment