Posts

Showing posts from January, 2021

उलझे प्रश्न

 दीप भी जलता है चुपचाप,पतंगे भी जलते हैं मौन! किंतु यह माटी का संसार,चीखता फिर क्यों दोषी कौन! ज्ञान का यह कैसा उपयोग,नाश का भी विज्ञान प्रयोग! कली खिलती भौरें मिलते,कली को भौरें की पहचान! लूट उनके सौ-सौ मधुकोष,उन्हें निठुर कहता इंसान! पिघलती करुणा बनकर मोम,पतंगे हो जाते हैं होम! धरा पर आता नया बसंत, नाचती कोयल भरती कूक! सजग पंचम स्वर पर उल्लास,कहे जग उसको हिय की हूक! कि मधुऋतु गाता इतराता,जमाना रोता रह जाता! सजाती मीरा मन का प्यार,थिरकता लहरों पर घनश्याम! सेज पर कलियाँ क्यों बिछतीं,सड़क का मजनू क्यों बदनाम! प्रणय का यह निर्मम उपहास,दोष का लम्बा है इतिहास! घिरी हो सावन की बरसात,गगन से टूट पड़े अंगार! चातकी मिलने को आतुर,उसे भोली कहता संसार! प्यार की परिभाषा क्या है,अनय की अभिलाषा क्या है! प्यार की परिभाषा के लिए,बताओगे तुम शायद ताज! अभी तक जीवित राधा है,मरी सोई लेकिन मुमताज! कहाँ लैला का खड़ा मजार,कहाँ फिर सोई आज अनार! ईसा को सूली जग देता,गरल का प्याला मीरा को! गोलियाँ गाँधी खाता है,कौन सहलाए पीड़ा को! हँसी होठों पर निखरी है,लाज पानी में बिखरा है! महल ऊँचे सपनों के जोड़,थके श्रम से हो च...

मैं हूँ पथिक अकेला

 मेरा नाम अकेला- जिसका काम जुगाना केवल युग के लिए उजेला! मेरा नाम दिवाना- काम यही भूले भटके को असली राह दिखाना! मैं बेबस,बेगाना- एक लक्ष्य है ठोकर खाकर पथ पर बढ़ते जाना! मैं गम का अफसाना- चाह रहा हूँ मिटकर भी मैं एक नया युग लाना! मेरा नाम खेवैया- चला सदा लहरों के ऊपर खेता जीवन-नैया! राही मैं युगपथ का- थामे डोर चला करता हूँ अमर किरण के रथ का! मैं हूँ शिव मतवाला- सुधा उगलकर पीता हूँ मैं विष का जलता प्याला! है कोई मस्ताना- जो गाता हो इस मस्ती में महासृजन का गाना ? मैं वाणी का बेटा- सावन लिखता रहा ग्रीष्म की मरु ज्वाला में लेटा! मैं मीरा का स्वामी- युग की सीता जिसके पीछे चले राम वनगामी! मैं शंकर की चोटी- सदा भगीरथ की धरती पर मेरी गंगा लोटी! साधक एक निराला- पहिनाता हूँ महतिमिर को किरणों की जयमाला! एक अथक सन्यासी- लू लपटों में जीनेवाला एक श्रमिक अभ्यासी! मैं तपस्वी एकाकी- अखिल विश्व के लिए रश्मियाँ जुटा रहा सुधा की! मैं अल्हड़ आवारा- भटक-भटक कर एक दिशा में अटक गया ध्रुवतारा! काम नहीं है चोरी- छिपकर रोना यही एक है भावुक की कमजोरी! मैं हूँ एक अकेला- मेरे चारों ओर लगा है अरमानों का मेला! हूँ ...