8.याद से तेरी भरा है
याद से तेरी भरा है, मेरे दिल का कोना-कोना
नींद आंँखों से है रूठी,भूल गई हूँ मैं तो सोना
दर्द, पीड़ा, टीस, हसरत और तुम्हारा इंतजार
रास्ता तेरा निहारुँ, कब सुनो मेरी पुकार
है बराबर इस जगत में, मेरा होना के ना होना
नींद आँखों से रूठी, भूल गई हूँ मैं तो सोना
सब्र कितना और रख लूँ, यह समझ आता नहीं
रिक्तता कैसे भरेगी, कुछ मुझे भाता नहीं
आपने जैसे किया हो, मुझ पे कोई जादू-टोना
नींद आंँखों से रूठी,भूल गई हूँ मैं तो सोना
कर रही हूँ याचना मैं, यूँ ना तुम मुझको भुलाओ,
नाम मेरा प्यार से लेकर पिया
मुझको बुलाओ
और अबकी बार प्रीतम अजनबी बनकर न आना
नींद आँखों से है रूठी,भूल गई हूँ मैं तो सोना
याद से तेरी भरा है, मेरे दिल का कोना कोना...

Comments
Post a Comment