46. Mil.gae tum mujhe
मिल गए तुम मुझे और क्या चाहिए
देख लो एक नजर और क्या चाहिए
हार कर वार कर प्राण अपना प्रिय
तुम निछावर मुझे और क्या चाहिए
तुम प्रिय हो अधिक हर किसी बात से वोही सुब ह वो शाम और क्या चाहिए
अपनी खुशियाँ खुशी से मुझे सौंप दी
क्या बताऊँ भला , और क्या चाहिए
प्यार विश्वास से हाथ में हाथ ले
दी तसल्ली मुझे और क्या चाहिए
चल पड़े साथ चुपचाप पूछा नहीं
मुझसे कोई सवाल और क्या चाहिए
Comments
Post a Comment