विषय:- ऋतुराज
विधा:- छंद
आवाज मुझे तुम देते हो,
कोई जादू सा छा जाता है...
चाहे कोई भी मौसम हो,
ऋतुराज पास मुस्काता है...
कि सर्द धूप में आ जाती है
तपिश तुम्हारी बोली से...
ठूँठ में जैसे नव-पल्लव हो
आस पनप सा जाता है...
फिर से खुशबू घुल जाती है
ठहरी हुई हवाओं में...
प्रेम भरे अनुरागी मन का
राग छलक सा जाता है...
आ जाते हैं फिर से वो दिन
वही रूप श्रृंगार लिए...
मान लिए मनुहार लिए
वो प्यारे दिन लौट आते है...
छेड़ रही हो मुझको जैसे
कोयलिया की तान लगे...
पास हो तुम तो मेरे मन का
तार खनकता जाता है...
"पथिक रचना"
Comments
Post a Comment